छत्तीसगढ़ :- कोनी पुलिस के अनुसार, बाम्बे आवास निवासी विकास बघेल और उसकी पत्नी रूखमणी बघेल 17 मई को कोटा से गौमांस खरीदकर अपने घर लाए थे और कुछ मांस की सब्जी बना रहे थे। इसी दौरान पति-पत्नी ने शराब पी और नशे की हालत में दोनों आपस में झगड़ने लगे, जिसके बाद घर से आ रही गौमांस की दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों ने गौसेवकों को इसकी सूचना दे दी। बड़ी संख्या में गौसेवक वहां पहुंचकर हंगामा मचाने लगे, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घर की तलाशी लेने पर 5 किलो गौमांस व सब्जी में पका हुआ मांस बरामद हुआ।
लेकिन सबसे दिलचस्प बात हैं कि वहा की जो रहने वाली युवतियाँ हैं वो इतनी भड़क गई और उसके बाद जमकर बवाल और आरोपियों की जमकर धुलाई कर दिए, इतनी बड़ी वारदात होने के बाद जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, तत्काल पुलिस मौक़े पर पहुंची और पति-पत्नी को पकड़कर थाने ले आई, जहां कार्रवाई की मांग को लेकर गौसेवकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा करने लगी, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए पति-पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर गौमांस बेचने वाले कोटा निवासी नरेंद्र अनंत को भी गिरफ्तार कर लिया। कोनी पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 10, 5, 299, 3, 5 के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

