रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर में रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में डायल 112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई.
नेतनार गांव में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में जगदलपुर के दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे. जिसके बाद एयरफोर्स की MI 17 हेलीकॉप्टर में सवार होकर नेतानार गांव के लिए रवाना होंगे. जहां वे जन सुविधा केंद्र की शुरुआत करेंगे. इसके बाद जवानों औऱ नक्सल प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे.
नेतानार गांव शहीद गुण्डाधुर का जन्मस्थली है. शहीद गुंडाधुर ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1910 में भूमकाल आंदोलन किया था. नेतानार गांव इससे पूर्व नक्सल प्रभावित इलाका रहा है. साल 2011 में माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था. जिसमें 06 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. वहीं 05 जवान घायल थे.

