देहरादून :- शहर के नामी प्ले स्कूल में सेक्स रैकेट संचालित होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद हड़कंमप मच गया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को पकड़ा है और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यहां दिन में स्कूल चलता था और रात में देह व्यापार का अड्डा बन जाता था। वहीं, पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामाग्रियां भी मिलीं हैं। पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई जब मौके से एक युवती के बैग से एचआईवी पॉजिटिव होने का कार्ड मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्ले स्कूल में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़
मिली जानपकारी के अनुसार मामला किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र का है, जहां लंबे समय से प्ले स्कूल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। परेशान रहवासियों ने मामले की सूचना भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा को दी। सूचना मिलने पर नंदिनी शर्मा और हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर दबिश देकर युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा, जिसके बाद हंगामा हो गया।
तीन युवतियां पकड़ाई संदिग्ध हालत में
वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिसर में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में स्कूल के पीछे स्थित कमरों में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामान पाया गया और तीन युवतियां भी कमरों में मिलीं। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इस दौरान किराये पर कमरा लेने वाले राजस्थान निवासी अशीष पांडेय और जंग बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अनैतिक गतिविधि की बात स्वीकार की। पुलिस ने कमरे से सामान भी जब्त कर लिया गया।

