कोरबा:- सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक में 27 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम मनीष चंद्रा है. युवक के भाई के अनुसार एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन अक्सर वह परेशान रहता था.
मृतक मनीष के भाई महर्षि ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. मनीष का एक युवती के साथ पिछले तीन-चार साल से अफेयर चल रहा था. इसी रिलेशनशिप में परेशान मनीष ने पहले फांसी लगाने का वीडियो बनाया और इसके बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. महर्षि ने बताया कि जिस युवती से मनीष का अफेयर चल रहा था, वह उसे लगातार परेशान करती थी, जिसके कारण मनीष लगातार तनाव में रहता था.
परिजनों के अनुसार मोबाइल में वीडियो जिसे पुलिस ने जब्त किया
सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा था. घटना वाले दिन मनीष अपने कमरे में था. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसके जुड़वा भाई महर्षि ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां मनीष फंदे पर लटका मिला. परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
महर्षि ने कहा कि मनीष के मोबाइल का लॉक भी इस लड़की को मालूम था. जिसके बताने पर मोबाइल का लॉक खुला, लॉक खुलते ही सीधे चैट बॉक्स खुला. जिसमें अंतिम चैट लड़की से ही हो रही थी. वीडियो भी चैट में था, जिसमें मनीष फांसी का फंदा बनाते हुए दिख रहा है. हम थोड़ा वीडियो ही देख पाए थे. इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने मोबाइल हमसे ले लिया.
आखरी चैट से खुल सकती है पूरी कहानी
मृतक के भाई के अनुसार मनीष के मोबाइल पर आखिरी चैट इस लड़की से हो रही थी. जिसके साथ उसका अफेयर था. आखिरी बार की चैटिंग मोबाइल फोन में मौजूद है. अंतिम चैट से पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं. इससे अफेयर की पूरी कहानी का पता चल सकता है.

