Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बीपी मशीन में ड्रग्स सप्लाई मामला: पुलिस ने नाइजीरियन समेत 2 आरोपियों को पकड़ा, 9 लाख रुपए भी बरामद
    Raipur

    CG: बीपी मशीन में ड्रग्स सप्लाई मामला: पुलिस ने नाइजीरियन समेत 2 आरोपियों को पकड़ा, 9 लाख रुपए भी बरामद

    DabangBy DabangMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- राजधानी के देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने नाइजीरियन सहित 2 आरोपियों को ड्रग्स सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 9 लाख 70 हजार रुपए भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही इनके कब्जे से मोबाइल फोन चेक बुक भी जप्त किया गया है. शातिर तरीके से छुपाकर करते थे सप्लाई.

    BP मशीन में छिपाकर सप्लाई

    आरोपी ड्रग्स सप्लाई का काम बीपी मशीन में छिपाकर ड्रग्स कोरियर के जरिए करते थे. रायपुर में ड्रग्स सप्लाई का काम नाइजीरिया से हो रहा था. इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और देवेंद्र नगर की पुलिस ने संयुक्त रूप से किया है. देवेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 22 बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

    नाइजीरियन युवक पहले भी जा चुका है जेल

    पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला ने बताया कि इसके पहले ड्रग्स के मामले में पकड़े गए आरोपियों के इनपुट के आधार पर यह कार्यवाही की गई है. जिसमें आरोपी बीपी मशीन में ड्रग्स छिपाकर कोरियर करते थे. पकड़ा गया नाइजीरियाई युवक साल 2024 -25 में वीजा उल्लंघन के मामले में दिल्ली में जेल जा चुका है. इस मामले में नाइजीरियन युवक मुख्य आरोपी है, जिसका नाम तोचकू अफ़ामें उर्फ प्रिंस चार्ल्स है.

    कोकीन की सप्लाई करते थे

    दूसरा आरोपी दिल्ली का निवासी सन्नी शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी छत्तीसगढ़ सहित देश के दूसरे राज्यों में कोकीन सप्लाई करते थे. पुलिस को जांच में पिछले 6 महीने के दौरान 2 करोड़ के ड्रग्स मनी ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है. जिसकी जांच जारी है. ड्रग्स के मामले में पहले पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ड्रग्स की आपूर्ति एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के माध्यम से कर रहे थे. जिसका सरगना एक विदेशी नाइजीरियन और उसका सहयोगी है जो दिल्ली में रहकर कई राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई किया करता है.

    इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर दिल्ली रवाना किया और दिल्ली के रहने वाले सन्नी शर्मा और नाइजीरियन युवक तोचकू अफ़ामें उर्फ प्रिंस चार्ल्स को गिरफ्तार किया. इन दो आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि नाइजीरिया में बैठे चीची नामक युवक इस पूरे सिंडिकेट का संचालन करता है. दिल्ली का रहने वाला आरोपी सन्नी शर्मा नाइजीरियन युवक को अपना बैंक खाता कमीशन पर देता था.

    Post Views: 115
    Apradh Apradhi Arop Aropi Arrested Bp machine breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Crime Crime news Drugs suply Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Police Raipur Raipur news Taskar Taskari Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    लाइफ स्टाइल

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    By DabangMay 3, 20260

    दुनिया एक ऐसे खतरे की ओर बढ़ रही है जो दिखाई नहीं देता, लेकिन उसका…

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026

    CG: दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.