Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 3 मई 2026 का राशिफल: रविवार को इस राशि को मिलेगा मान-सम्मान, होगा धन लाभ
    ज्योतिष

    3 मई 2026 का राशिफल: रविवार को इस राशि को मिलेगा मान-सम्मान, होगा धन लाभ

    DabangBy DabangMay 3, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा. गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में आप विशेष रुचि लेंगे. किसी धार्मिक स्थान पर जाना भी हो सकता है. नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शुभ नहीं है. प्रवास में आकस्मिक कठिनाई आ सकती है. ऐसे में आपको यात्रा टालने की सलाह दी जाती है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. कार्यस्थल पर छिपे शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

    वृषभ– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. परिजनों के साथ सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे. व्यापारियों की आय में वृद्धि होने की संभावना है. व्यापार बढ़ाने को लेकर भी आज बातचीत हो सकती है. सामाजिक क्षेत्र में सफलता और कीर्ति प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना अधिक है. गृहस्थ जीवन का सुख मध्यम रहेगा.

    मिथुन– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. इससे आप को यश मिलेगा. आर्थिक लाभ भी मिलेगा. खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं होगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है. वाणी पर संयम रखें. कार्यक्षेत्र में आज केवल अपने काम से काम रखें.

    कर्क– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आपका दिन चिंता और भय से भरा रहेगा. शारीरिक और मानसिक तकलीफ हो सकती है. नए काम के आरंभ के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है. किसी से मन मुटाव भी हो सकता है. अचानक कोई खर्चा हो सकता है. प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है. आपका रंगीन मिजाज आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. आज यात्रा में कोई तकलीफ आ सकती है.

    सिंह– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा. घर में किसी से विवाद हो सकता है. माता-पिता के साथ मतभेद होगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें. भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें. प्रेम जीवन में जल्दबाजी करने से बचें. कार्यस्थल पर आज केवल अपने काम से काम रखें.

    कन्या– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. किसी भी काम में सोच समझकर आगे बढ़ें. भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा. मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी. प्रत्येक काम में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ भी हो सकता है. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर आपको कोई नया काम भी मिल सकता है. व्यापारियों की मेहनत सफल होगी. स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है.

    तुला- आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. मानसिक परेशानी रहने के कारण आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज कोई नया काम नहीं करें. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद टालना चाहते हैं, तो वाणी पर संयम रखें. आपको अपनी जिद छोड़नी होगी. वित्तीय लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन होगा. इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा. घर में छोटों से आपको सम्मान मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा पाएंगे.

    वृश्चिक– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज आप परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे. आप शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे. प्रियजनों के साथ मिलकर आपको आनंद का अनुभव होगा. कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है. मित्र या स्नेहियों से आपको उपहार मिलेगा, इससे आपको खुशी मिलेगी. प्रवास अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आपका दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.

    धनु– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज कुटुंबजनों के साथ मतभेद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें. दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य खराब होने के कारण दवाइयों पर पैसा खर्च होगा. कानूनी कामकाज में संभलकर आगे बढ़ें. आपके प्रयास गलत दिशा में हो सकते हैं, इस कारण कार्यस्थल पर काम अधूरा रह सकता है. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने से सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है.

    मकर– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज के लाभदायक दिन में घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है. किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन शुभ है. शेयर बाजार में निवेश से धन लाभ होगा. मित्रों और संबंधियों के साथ की गई मुलाकात आनंदित करेगी. सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है.

    कुंभ– आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज आप पर अधिकारी और बुजुर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी. आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी. आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी. गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा. व्यापारियों की नई योजना फलीभूत होगी. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक है.

    मीन- आज चंद्रमा की स्थिति 03 मई, 2026 रविवार के दिन वृश्चिक राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे. संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से नाराजगी झेलनी पड़ेगी. विरोधी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा. सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी. पुत्र के साथ मतभेद हो सकता है. आज हो सके तो ज्यादातर समय आप मौन रहें और घर पर ही आराम करें.

    Post Views: 225
    Aaj ka rashifal Astha Astrologer Astrology breaking news Bussines Dharmik Health Hindi Khabar Hindi News Horoscope Investment Jivansathi Job Jyotish Karobar Latest Khabar Latest news Love Love life Love marriage Marriage Naukari Politics Promotion Rashifal Relationship Shadi Students Study Swasth Today big news Today breaking news Today horoscope Today khabar Today rashifal Travel Vidhyarthi Vidhyarthi jivan Vyapar Vyavsay Yatra दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा…

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.