Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: पुराने सिक्के-नोट दो, लाखों रुपए लो, साइबर ठग के झांसे में आकर गंवाए 11 लाख रुपए
    Khairagarh - Chuikhadan - Gandai

    CG: पुराने सिक्के-नोट दो, लाखों रुपए लो, साइबर ठग के झांसे में आकर गंवाए 11 लाख रुपए

    DabangBy DabangApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खैरागढ़:- साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना छुईखदान पुलिस और साइबर सेल खैरागढ़ ने पुराने सिक्के और नोट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर एक्शन लिया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड को हरियाणा के मेवात नूंह से गिरफ्तार किया है.

    झांसा- पुराने सिक्के दो, लाखों रुपए लो

    पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद जाहिर उम्र 19 साल हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है. वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पुराने सिक्कों और नोटों के बदले लाखों रुपये दिलाने का लालच देता था. इसी झांसे में छुईखदान क्षेत्र के निवासी नेताराम देवांगन आ गए. पीड़ित ने आरोपी के बताए अनुसार 5 रुपये का पुराना नोट भेजा जिसके बदले करीब 37 लाख 94 हजार रुपये मिलने का लालच दिया गया.

    फीस और कई चार्ज के नाम पर 11 लाख ऐंठे

    37 लाख का लालच देकर आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस, कस्टम चार्ज और अन्य खर्चों के नाम पर अलग अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए. साथ ही नकद भेजने और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर भी रकम वसूली गई. इस प्रकार आरोपी ने कुल 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया.

    30-40 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल

    मामले की शिकायत मिलते ही थाना छुईखदान में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी लगभग 20 बैंक खातों और 30 से 40 फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर रहा था. लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

    9 मोबाइल फोन मिले

    पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड और 4000 रुपये नकद बरामद किए हैं. वारदात में उपयोग किए गए मोबाइल फोन को आरोपी ने छिपाकर रखा था जिसे भी जब्त कर लिया गया. आरोपी को 15 अप्रैल 2026 को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया. न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

    Post Views: 305
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Chhuikhadan Crime Crime news Cyber Froud Cyber thagi froud Giraftar Hariyana Hindi Khabar Hindi News Jurm Khairagadh Latest Khabar Latest news Police Raipur Thag Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    By DabangJune 7, 20260

    भारतीय वैदिक ज्योतिष और दर्शन में सूर्य को ग्रहों का राजा, आत्मा का कारक और…

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.