महाराष्ट्र:- कल्याण-अहिल्यानगर हाइवे पर सीमेंट मिक्सर और यात्रियों से भरी एक ईको कार की भीषण टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पांच सीटो वाली ईको कार में 12 यात्री सवार थे जो कल्याण से मुरबाद जा रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में ईको कार में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है।

