रायपुर :- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड हाइपर क्लब में मामूली बात को लेकर युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज में बदल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात हाइपर क्लब में एक युवक ने पार्टी कर रही एक युवती को सामान्य रूप से ‘हाय’ कहा तो युवती के साथ मौजूद दूसरे युवकों ने इस पर आपत्ति जताई।बताया जा रहा है कि इसी छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई और धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में भी युवक-युवतियां एक-दूसरे को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करते नजर आए।वीआईपी रोड को रायपुर का प्रमुख मनोरंजन और नाइटलाइफ हब माना जाता है, जहां देर रात तक युवा बड़ी संख्या में क्लब और रेस्टोरेंट में समय बिताने पहुंचते हैं।

