Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: इस जिले मे मच्छरों का तांडव: 70 वार्ड बेहाल, फागिंग और लार्वा कंट्रोल सिस्टम पूरी तरह फेल; डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा
    Bilaspur

    CG: इस जिले मे मच्छरों का तांडव: 70 वार्ड बेहाल, फागिंग और लार्वा कंट्रोल सिस्टम पूरी तरह फेल; डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा

    DabangBy DabangApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- न्यायधानी बिलासपुर में इस साल मच्छरों का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि रात में सोना तो दूर, दिन में बैठना भी मुश्किल हो गया है। 70 वार्डों में एक जैसी स्थिति है, जहां फागिंग और लार्वा कंट्रोल ठप पड़े हैं। बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता ने समस्या को और गंभीर बना दिया है, जो चिंताजनक है।

    बिलासपुर में मच्छरों का आतंक अब जनस्वास्थ्य संकट बन चुका है। शहर के लगभग सभी 70 वार्डों और निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में एक जैसी स्थिति है। नाले-नालियों में जमा गंदा पानी मच्छरों के लिए स्थायी प्रजनन स्थल बन गया है। नगर निगम हर साल करीब दो करोड़ रुपये मच्छर नियंत्रण पर खर्च करने का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

    इन इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब

    फागिंग मशीनों की संख्या सीमित है और जो हैं, उनमें से कई खराब पड़ी हैं। लार्वा कंट्रोल के नाम पर दवा छिड़काव की मानिटरिंग नहीं हो रही। नतीजा यह है कि बीते दो वर्षों में 574 मच्छर जनित बीमारियों के केस सामने आ चुके हैं, जिनमें डेंगू और मलेरिया प्रमुख हैं। शहर के हेमू नगर, शंकरनगर, तेलीपारा, तालापारा, सरकंडा, तोरवा, सिरगिट्टी जूना बिलासपुर जैसे इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है।

    हॉस्टलों में रहने वाले छात्र रातभर मच्छर भगाने में लगे रहते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी मच्छरों का कब्जा है। जनप्रतिनिधियों के दावे और प्रशासनिक बयान कागजों तक सीमित हैं, जबकि आम जनता अपनी जेब से मच्छर भगाने के साधनों पर खर्च कर रही है। साफ है कि यदि तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह संकट और विकराल रूप ले सकता है।

    हर गली में मच्छरों का कब्जा

    शहर का शायद ही कोई इलाका बचा हो जहां मच्छरों का आतंक न हो। शाम होते ही हालात बदतर हो जाते हैं। घरों के अंदर तक मच्छर पहुंच रहे हैं। लोग दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने को मजबूर हैं। पार्क, मैदान और सड़क किनारे खड़ा होना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

    सिस्टम फेल, योजनाएं बेअसर

    नगर निगम की फागिंग मशीनें या तो कम हैं या खराब पड़ी हैं। लार्वा कंट्रोल की प्रक्रिया कागजों में सिमट गई है। करोड़ों का बजट खर्च होने के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं दिख रहा। इससे साफ है कि सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है।

    बीमारियों का बढ़ता खतरा

    मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दो वर्षों में 574 केस दर्ज होना चिंता का विषय है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग सतर्कता की बात करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर रोकथाम के उपाय कमजोर हैं। यह स्थिति आने वाले समय में और गंभीर हो सकती है।

    Post Views: 140
    Bilaspur Bilaspur news Bimari breaking news Cg news chhattisgarh Dengue Faging larva control Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Macchar Maleria Maskito Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    By DabangJune 5, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हादसे का वार रहा. एक तरफ बिलासपुर जिले में…

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026

    इंसान ही नहीं आपके घर का पालतू तोता भी करता है हस्तमैथुन, वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद किया सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.