Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » हसीना का जाल और फिर कमरे में खौफनाक खेल! आखिर कैसे युवकों को शिकार बनाता था हनीट्रैप का ये गिरोह
    मध्यप्रदेश

    हसीना का जाल और फिर कमरे में खौफनाक खेल! आखिर कैसे युवकों को शिकार बनाता था हनीट्रैप का ये गिरोह

    DabangBy DabangApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर :- मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के महू इलाके में पुलिस ने हनीट्रैप में लोगों को फसकर उनसे वसूली करने वाले गिरोह का भंड़फोड़ किया है। गिरोह के सदस्य पहले एक महिला से मैसेज के जरिए दोस्ती करवाते थे और फिर युवक को किसी लोकेशन या कमरे में बुलाया जाता था। जैसे ही युवक वहाँ पहुंचता, गिरोह के अन्य सदस्य तुरंत कमरे में घुस जाते और उसे बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

    सोशल मीडिया के ज़रिये करते थे दोस्ती

    दरअसल, यह पूरा मामला महू इलाके बडगौंडा थाना क्षेत्र का है। यहाँ ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले एक महिला के जरिए सोशल मीडिया या मैसेज पर युवक से दोस्ती करवाते थे। दोस्ती गहरी होने पर युवक को किसी सुनसान लोकेशन या फार्म हाउस के कमरे में बुलाया जाता था। जैसे ही युवक वहां पहुंचता, गिरोह के अन्य सदस्य अचानक कमरे में घुस जाते और उसे छेड़छाड़ या दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे।

    पीड़ित ने दर्ज करवाई शिकायत

    इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित युवक ने हिम्मत दिखाकर बडगौंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने शुरुआत में दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा था, लेकिन बाद में एक और महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को इंदौर के एक अन्य युवक से भी इसी गिरोह द्वारा ठगी किए जाने की जानकारी मिली है।

    फार्म हाउस संचालक पर कार्रवाई

    यह पूरा घटनाक्रम बडगौंदा क्षेत्र के ‘रैम्बो फार्म हाउस’ में अंजाम दिया गया था। पुलिस ने फार्म हाउस संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है, क्योंकि उसने बिना किसी पहचान पत्र के और बिना रिकॉर्ड मेंटेन किए आरोपियों को वहां ठहरने की जगह दी थी। पुलिस का मानना है कि बदनामी के डर से कई लोग शिकायत करने सामने नहीं आए हैं, जिससे पीड़ितों की संख्या और अधिक हो सकती है। डीएसपी चौधरी ने साफ किया है कि इस गिरोह के तार और भी लोगों से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है। साथ ही, क्षेत्र के सभी रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना वैध आईडी के किसी को भी प्रवेश न दें।

    Post Views: 155
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Crime Crime news froud Giraftar Hasina ka jal Hindi Khabar Hindi News honey trap Hotel Indore Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Madhyapradesh news MP Police Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    By DabangMay 24, 20260

    मध्य प्रदेश:- राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय मॉडल ट्विशा…

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.