सतना:- मध्य प्रदेश के सतना जिले स्थित रामपुर बघेलान क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ने पर पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। उसने सभी को गुमराह करने के लिए स्कूल के शिक्षक और दो नकाबपोश लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया है। पुलिस की जांच में जब मामले का खुलासा हुआ तो सभी लोग हैरान रह गए। बॉयफ्रेंड के कहने पर लड़की ने सभी को गुमराह करने की कोशिश की।
पांच महीने की प्रेग्नेंट है लड़की
दरअसल, मंगलवार की शाम बुजुर्ग महिला अपनी पोती को लेकर सतना जिला अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती है। यह सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। लड़की ने उन्हें गैंगरेप की कहानी सुनाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस की टीम पहुंची और लड़की के बयान दर्ज किए।
स्कूल में हुआ गैंगरेप
लड़की ने पहले पुलिस और परिजनों को बताया कि स्कूल के कमरे में बंदकर एक शिक्षक और दो नकाबपोश लोगों ने गैंगरेप किया है। इस आरोप से प्रशासनिक महकमे के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद मामले में पड़ताल शुरू हुई। परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ शुरू हुई। छात्रा का कहना था कि यह घटना दिवाली के समय की है।
परेशान हो गया था पुलिस महकमा
बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए लड़की ने गढ़ी थी झूठी कहानी
स्कूल में गैंगरेप की बात कहकर पुलिस को गुमराह किया
पुलिस से कहा कि डर की वजह से हमने किसी को नहीं बताया
सतना पुलिस की जांच में झूठी निकली गैंगरेप की कहानी
प्रेमी के कहने पर गढ़ी झूठी कहानी
मामले की जांच में कई चीजें सामने आईं, जिसमें गैंगरेप के संकेत नहीं मिल रहे थे। इसके बाद लेडी एसआई प्रीति कुशवाहा ने उससे अलग में पूछताछ शुरू की तो उसने सच उगल दिया। बताया कि गांव के एक लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसी के साथ संबंध बनाए थे। उसी के कहने पर हमने झूठी कहानी गढ़ी ताकि लोगों को सच नहीं पता चल सके।

