नाशिक:- दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अशोक खरात के साथ दिखने वाली महिला किसी राजनीतिक दल की नेत्री है है। हालांकि रूपाली चाकणकर ने इन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि मेरा उनसे सिर्फ आध्यात्मीक संबंध थे। वहीं दूसरी ओर रूपाली चाकणकर शुक्रवार को पार्टी की महाराष्ट्र महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दूसरी ओर सियासी गलियारों में इस वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है।
रूपाली चाकणकर के साथ अशोक खरात के संबंध
वहीं, अब सोशल मीडिया पर अशोक खरात की करतूतों का पूरा वीडियो सामने आ चुका है। पांच मिनट के इस वीडियो में अशोक खरात महिला के साथ संबंध बनाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये पूरा वीडियो अशोक के कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी ने वायरल किया है। इतना नहीं बताया जा रहा है कि कर्मचारी के पास अशोक के कई और वीडियो हैं।
कर्मचारी ने खोली अशोक की पोल
दूसरी ओर मामले को लेकर नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच में सामने आया है कि ऑफिस बॉय लंबे समय से खरात के कामकाज को देख रहा था और उसके कई आपत्तिजनक कुकर्मों का गवाह था। उसने कुछ वीडियो रिकॉर्ड कर अपने पास रख लिए थे। इतना ही नहीं उसने इन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा, ताकि जरूरत पड़ने पर सच सामने लाया जा सके। पुलिस के अनुसार अगर उसके साथ कुछ भी गलत होता तो ये वीडियो सार्वजनिक हो जाते। यही वजह रही कि बाद में ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सामने आए और पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

