Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सिलेंडर ब्लास्ट में मैनेजर की मौत: गैस सिलेंडर के जोरदार धमाके से इलाका थर्राया

    June 7, 2026

    CG: लखनऊ जा रही यात्री बस कवर्धा जिले में पलटी, कई यात्री घायल, जनहानि नहीं

    June 7, 2026

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश
    Bilaspur

    CG: बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश

    DabangBy DabangMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि हुई. बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं. शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है.

    बिलासपुर में H5N1 की दस्तक, 10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलांस जोन घोषित

    एच5एन1 की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है. कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और 1 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है.

    इन्फेक्टेड जोन में ये वार्ड

    इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जबकि आसपास के कई वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है. इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी.

    चिकन, अंडों की बिक्री पर बैन

    प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. डोर टू डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है. मरे हुई मुर्गियों और अपशिष्टों का निपटान जैव सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा. कुक्कुट फार्म में काम करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी भी की जाएगी.

    कलेक्टर की आम लोगों से अपील

    कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Post Views: 210
    Bilaspur Bilaspur breaking news Bilaspur news Bird flue breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Murgi palan Murgiyo ki maut Potry farm Raipur Raipur news Sarkari potry farm Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: सिलेंडर ब्लास्ट में मैनेजर की मौत: गैस सिलेंडर के जोरदार धमाके से इलाका थर्राया

    June 7, 2026

    CG: लखनऊ जा रही यात्री बस कवर्धा जिले में पलटी, कई यात्री घायल, जनहानि नहीं

    June 7, 2026

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Koria

    CG: सिलेंडर ब्लास्ट में मैनेजर की मौत: गैस सिलेंडर के जोरदार धमाके से इलाका थर्राया

    By DabangJune 7, 20260

    कोरिया :- जिले के एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में गैस सिलेंडर विस्फोट…

    CG: लखनऊ जा रही यात्री बस कवर्धा जिले में पलटी, कई यात्री घायल, जनहानि नहीं

    June 7, 2026

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.