बीजापुर:- छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी हिस्सों से सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, सरकार को और पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हो रही है।
12 माओवादियों के साथ हो सकता है सरेंडर
फ़िलहाल जो सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ माओवादियों के केंद्रीय समिति का नेता और दुर्दांत माओवादी पापा राव बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला है। पापा राव के साथ ही अन्य 12 नक्सली भी हथियार डालेंगे।
सीएम साय ने दी प्रतिक्रिया
वही इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह की दी हुई डेड लाइन करीब है। अच्छी बात है अगर वो आत्मसमर्पण करना चाहते है।

