रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पहले राज्यपाल ने आज सुबह राजभवन में भी ध्वजारोहण किया। समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, एडीसी द्वय विवेक शुक्ला तथा मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे। राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर सौरभ उइके ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
