रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका क शव को पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास का है। यहां सिद्धि विनायक नाम के होटल में रुकी एक लड़की ने बुधवार दोपहर कमरे से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवती सीधे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में गिरी। युवती को सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती के शव के पास से होटल के कमरे की चाबी बरामद हुई है, जिसके मुताबिक युवती होटल के रूम नंबर 405 में रुकी हुई थी और इसी कमरे से उसने छलांग लगाई है।

