रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस का एक जवान नशे की हालत में कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी नशे में धुत था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी हालत सामान्य नहीं थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
नशे में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर की है, जहां नशे की हालत में जीआरपी कर्मी ने यात्रियों से विवाद किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बिना वजह यात्रियों से बहस शुरू कर दी, जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आ गया है और तेजी से फैल रहा है।

