गरियाबंद:- जिले के परसूली वन परिक्षेत्र में वन विभाग की संवेदनहीन कार्यप्रणाली का एक मामला सामने आया है। ग्राम कोचई मुड़ा के जंगल में महुआ बीनने गए 45 वर्षीय ग्रामीण पुराणिक राम यादव पर भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया।इस हमले में ग्रामीण के सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां वन विभाग की टीम भी सहायता राशि देने पहुंची थी।
फौरी सहायता राशि थमाकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहा विभाग
अस्पताल में जहां घायल ग्रामीण स्ट्रेचर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था और उसकी पत्नी बदहवास होकर रो रही थी, वहीं वन विभाग के कर्मचारी मानवता को दरकिनार कर महज एक हजार रुपये की फौरी सहायता राशि थमाकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त नजर आए।

