बलरामपुर:- बलरामपुर रामानुजगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया गया है. जिला प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर होटल और रेस्टोरेंट में छापेमार कार्रवाई की गई है. राजस्व और फूड विभाग की टीम ने दबिश देकर गैस सिलेंडर को जब्त किया है. यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल उपयोग पर की गई है. जिले में प्रशासन ने विभिन्न होटल, ढाबा, प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है.
घरेलू गैस के कमर्शियल उपयोग पर एक्शन
इस संबंध में रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम ने मीडिया को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से घरेलू गैस का उपयोग व्यवसायिक प्रतिष्ठान और पार्टी में लोग कर रहे हैं. इसके संबंध में बिल्कुल हमने हमारे क्षेत्र के अंदर टीम बनाई है. टीम के द्वारा लगातार धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है. घरेलू गैस का उपयोग सिर्फ घरों में हो अन्य प्रतिष्ठान या फिर पार्टी में इस प्रकार घरेलू गैस का उपयोग करते हैं तो कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

