Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: प्रशासन ने होटल और ढाबों पर मारी रेड, घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर एक्शन
    Durg

    CG: प्रशासन ने होटल और ढाबों पर मारी रेड, घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर एक्शन

    DabangBy DabangMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग:- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते गैस और पेट्रोल डीजल की सप्लाई पर असर पड़ा है. इसका फायदा उठाकर कुछ लोग गैस की कालाबाजारी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. और तो और कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों और ढाबों में चोरी छिपे कर रहे हैं. इसकी वजह से घरेलू गैस सिलेंडरों की डिमांड ज्यादा हो गई है. जबकि उस अनुपात में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं की जा रही है. लोग पैनिक होकर भी गैस सिलेंडर भरवाकर रखना चाहते हैं. इसकी वजह से गैस एजेंसियों पर सिलेंडर देने का दबाव बढ़ता जा रहा है. सुबह होते ही गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की कतार लग जा रही है.

    होटलों और ढाबों की जांच शुरू

    वहीं गैस की किल्लत का फायदा उठाकर कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटलों और रेस्तरां में भी कर रहे हैं. इसको रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जिलेभर में सघन जांच अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों और दुकानों में जांच की जा रही है, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही वहां पर जांच की जा रही है.

    कॉमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा इस्तेमाल

    कार्रवाई करते हुए टीम ने ऐसे सिलेंडरों को जब्त कर लिया है जो कॉमर्शियल प्लेस पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे थे. संबंधित संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है. प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर आम उपभोक्ताओं के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है, जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर निर्धारित हैं. इसके बावजूद कुछ व्यवसायिक संस्थान लागत बचाने के लिए घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है.जिला खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने कहा, जिले के सभी प्रमुख क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है. यदि किसी भी स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया जाता है तो नियमानुसार जब्ती और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    लोगों को अफवाह से दूर रहने की हिदायत

    इधर गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कई लोग भविष्य की चिंता में एक साथ सिलेंडर बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं. जिला खाद्य नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है. उन्होंने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग होने के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ गया, जिससे कुछ समय के लिए बुकिंग प्रणाली प्रभावित हुई. नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके.

    Post Views: 180
    America Apradh Apradhi Arrested CG Cg news Chhapa Chhapemari Chhattisgadh cylinder Dhaba Diseal Durg Durg breaking news Durg news Gas Gas cylinder Gharelu gas Giraftar Hindi Khabar Ijrail Iran Kalabajari Latest Khabar Latest news Petrol Police Prasasan Raid Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By DabangJune 4, 20260

    भिलाई:- जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक लहसुन विक्रेता की…

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026

    मौसी के साथ सेक्स कर रहा था भांजा, नाना ने दोनों को रंगे हााथों पकड़ा आपत्तिजनक हालत में

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.