नई दिल्ली:- देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और शहर से लेकर गांव तक बाजे-गाजे के साथ शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर शादी से जुड़ी कई खबरें भी निकलकर सामने आ रही है। कुछ खबरें जीजा साली के नोक-झोंक से भरपूर हैं तो कुछ शादी टूटने की भी है। वहीं, शादी के बाद दुल्हन के फरार हो जाने की भी खबरें तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस बीच शादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
दूल्हे को पकड़कर करने लगी
वायरल हो रहा वीडियो शादी के मंडप का है, जहां दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेने के बाद बैठे हुए हैं। वहीं, दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के बाद दूल्हा-दुल्हन अनकंट्रोल हो जाते हैं और मेहमानों के सामने ही एक दूसरे को किस करने लगते हैं। दूल्हा-दुल्हन की इस हरकत को देखकर मेहमानों की आंखें खुली की खुली रह गई।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दूल्हा-दुल्हन को भला बुरा कह रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो दूल्हा-दुल्हन की तारीफ भी कर रहे हैं। फिलहाल इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन दुल्हा-दुल्हन के कपड़ों को देखने के बाद ये समझ आ रहा है कि ये किसी बंगाली शादी का है।

