भिलाई:- छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ और पीछा करने की घटनाओं ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आरोपित की हरकतों से परेशान होकर 15 वर्षीय छात्रा को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। लंबे समय से चल रही इस प्रताड़ना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
लगातार पीछा कर करता था परेशान
मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा जब भी स्कूल या कोचिंग के लिए घर से निकलती थी, तब जितेंद्र उर्फ जीतू निषाद उसका पीछा करता था। आरोप है कि वह रास्ते में छात्रा को रोककर उससे जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था और उसे लगातार परेशान करता था।

