भोपाल:- राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है. IT विभाग की टीम ने भोपाल स्थित दिलीप गुप्ता के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली.
टीम ने दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले
भोपाल में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा. दिलीप गुप्ता के कई ठिकानों पर ये कार्रवाई की गई. इससे पहले भी भोपाल में EOW ने दिलीप गुप्ता के दो ठिकानों पर छापा मारा था. जहां से टीम को भारी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें बरामद हुई थी. फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और छापे के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है.
जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारियों की टीम सुबह से ही कारोबारी से जुड़े विभिन्न परिसरों पर पहुंच गई थी. टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी. आयकर अधिकारी कारोबार से संबंधित आय, संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजात की विस्तृत पड़ताल कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बैंक खातों, लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड को भी जांच के दायरे में लिया है.

