अहमदाबाद :- टी 20 विश्वकप 2026 में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय लगातार 2 बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम, घर पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम और 3 बार T20 वर्ल्ड कप खिताब – जीतने वाली पहली टीम बन गई है। लेकिन दूसरी ओर प्रतियोगिता के दौरान लगातार भारतीय खिलाड़ियों के परिवार से दुखद खबरें आती रही, बावजूद इसके प्लेयर्स नहीं टूटे और जीत के लिए जान की बाजी लगा दी।
ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत
दरअसल सुपर 8 के मुकाबले से पहले रिंकू सिंह के पिता के निधन हो गया था। रिंकू सिंह के पिता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और प्रतियोगिता के बीच में ही उनका निधन हो गया। दुखों का पहाड़ टूटने के बाद भी रिंकू सिंह नहीं टूटे, वो लगातार टीम के साथ बने रहे और शानदार प्रदर्शन करते रहे। वहीं, अब खबर आ रही है कि ईशान किशन पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, फाइनल मुकाबले से पहले उनकी चचेरी बहन और जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बहन और जीजा की मौत की खबर मिलने के बाद भी ईशान किशन ने खुद को हौसला दिया और अहम मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
शादी में शामिल होने जा रहे थे दीदी-जीजा
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (8 मार्च) को ईशान किशन के जीजा प्रणव पांडेय अपनी पत्नी के साथ पटना एयरपोर्ट से सिलीगुड़ी जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। हालांकि कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं, जिसमें से एक 6 महीने का है तो दूसरा तीन साल का है। बताया जा रहा है कि ईशान किशन के जीजा और बहन चचेरी बहन की शादी में जा रहे थे।
बेहद परेशान हैं ईशान किशन: पिता
मीडिया से बात करते हुए इशान के पिता प्रणव ने कहा, ‘अनर्थ हो गया। हम लोग बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। हम सब सदमे में हैं। इशान हमसे मिलने आना चाहता था, लेकिन फाइनल की वजह से वह वापस नहीं आ सका। वह बहुत परेशान है।’ इशान ने टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक जड़ा तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर बैट दिखाकर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने आसमान की ओर देखा। पहले उन्हें ऐसा करते नहीं देखा गया।
अभ्यास सत्र के दौरान ही लग गई थी खबर
बताया गया कि बहन और जीजा के निधन की खबर ईशान किशन को अभ्यास के दौरान ही पता चल गई थी, अभ्यास सत्र के दौरान भी इशान किशन हमेशा की तरह खुशमिजाज नहीं दिखे। उन्होंने हमेशान की तरह लंबी बल्लेबाजी नहीं की। फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ ड्रिल के दौरान भी इशान काफी मायूस दिखे। आमतौर पर वह ट्रेनिंग सेशन में जान डाल देते हैं। हालांकि, फाइनल में इशान बिल्कुल टूटे नहीं दिखे। उन्होंने रन बनाने के साथ-साथ तीन कैच भी पकड़े।

