पटना:- नितीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब दो दशकों से राज्य की सत्ता नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रही लेकिन उनके दिल्ली की राजनीति में जाने के फैसले के साथ ही अब बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बन रही है जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी अपने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है।
सीएम की रेस में कई बड़े चेहरे
बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के विधायक संजीव चौरसिया के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।
जेडीयू को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद
यदि बीजेपी मुख्यमंत्री पद अपने पास रखती है तो सहयोगी दल Janata Dal को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि जेडीयू को एक डिप्टी सीएम मिलेगा या दो लेकिन सत्ता के नए फार्मूले पर चर्चा तेज हो गई है। बिहार में 2005 से बीजेपी और जेडीयू की गठबंधन सरकार अलग-अलग फार्मूलों पर चलती रही है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद जेडीयू के पास रहा, जबकि बीजेपी डिप्टी सीएम पद संभालती रही। 2017 के बाद से बीजेपी ने दो उपमुख्यमंत्री बनाए थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं

