उज्जैन:- इंगोरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका ने मंगलवार को फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में उसने एक बालक को जन्म दिया था। हालांकि नवजात मृत पैदा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
माधव नगर पुलिस ने बताया कि फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि इंगोरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय गर्भवती बालिका को भर्ती करवाया गया था। यहां उसने एक बालक को जन्म दिया था।हालांकि बालक मृत पैदा हुआ था।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं डीएनए को भी सुरक्षित करवाया है। बालिका व उसके स्वजन कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।

