Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गई महिला की जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया आरोप, बिना पीएम हुआ अंतिम संस्कार
    Balodabajar - Bhatapara

    CG: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गई महिला की जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया आरोप, बिना पीएम हुआ अंतिम संस्कार

    DabangBy DabangFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदा बाजार:- पलारी थाना इलाके के गांव छेरकाडीह में 25 साल की गर्भवती महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई. कथित डॉक्टर के क्लिनिक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के इलाज की वजह से हुई. पीड़ित महिला सर्दी खांसी के इलाज के लिए कथित डॉक्टर के क्लीनिक पहुंच थी. महिला के परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

    सर्दी खांसी का इलाज झोलाछाप डॉक्टर से कराना पड़ा महंगा

    मृतका इंदु साहू को सर्दी-खांसी की शिकायत थी. वह गांव में ही इलाज कराने कथित डॉक्टर जयंत साहू के पास पैदल पहुंची. परिजनों के अनुसार, जब वह पहली बार वहां गई तो डॉक्टर घर पर नहीं था, इसलिए वह वापस लौट आई. कुछ समय बाद जब जानकारी मिली कि वह आ गया है, तो इंदु दोबारा क्लिनिक पहुंची. कथित डॉक्टर का कहना है कि इंदु को सामान्य सर्दी-खांसी थी और वह करीब 15-20 मिनट तक क्लिनिक में रही. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. महिला लगातार उल्टियां करने लगी, चंद मिनटों में ही महिला बेहोश हो गई.

    इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत: प्रत्यक्षदर्शी

    गांववालों का कहना है, ”इंजेक्शन दिए जाने के कुछ ही मिनट बाद इंदु ने घबराहट की शिकायत की, उल्टी करने लगी. देखते ही देखते वह जमीन पर गिर गई. क्लिनिक में मौजूद लोग घबरा गए.” कथित डॉक्टर जयंत साहू का दावा है, ”उसने बेहोश महिला को पानी पिलाया, जिससे वह कुछ क्षण के लिए होश में आई, लेकिन फिर दोबारा अचेत हो गई.” हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसे कौन-सी दवा दी गई थी, क्या मात्रा थी और क्या गर्भावस्था की जानकारी कथित डॉक्टर को थी.

    अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    जब इंदु काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी सास कांति साहू उसे ढूंढते हुए क्लिनिक पहुंची. वहां उन्होंने बहू को अपने पति की गोद में अचेत अवस्था में देखा. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि महिला की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे शव लाया गया था. बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि महिला को अस्पताल लाने वालों में कथित डॉक्टर जयंत साहू भी शामिल था.

    चार घंटे तक मंथन, फिर बिना पीएम ले गए शव

    अस्पताल में करीब 4 घंटे तक परिजन आपस में चर्चा करते रहे. इस दौरान पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पर बात हुई. लेकिन अंततः शाम करीब 6 बजे परिजनों ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया. यहीं से यह मामला और गंभीर हो गया. इस पूरे घटनाक्रम में अब तक थाना स्तर पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई. किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत भी सामने नहीं आई है.

    Post Views: 160
    Bada hadsa Bhatapara breaking news Cg news chhattisgarh Dardnak hadsa Hindi Khabar Hindi News Jholachhap doctor Latest Khabar Latest news Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    By DabangMay 4, 20260

    महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने…

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.