Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Samsung Galaxy S26 का खास फीचर, Gemini AI करेगा कैब बुकिंग और ग्रोसरी ऑर्डर जैसे काम
    ऑटोमोबाइल

    Samsung Galaxy S26 का खास फीचर, Gemini AI करेगा कैब बुकिंग और ग्रोसरी ऑर्डर जैसे काम

    DabangBy DabangFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सैमसंग ने अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करते ही एआई की दुनिया में भी बड़ा कदम बढ़ा दिया है. इस लॉन्च के साथ गूगल ने जेमिनी के नए फीचर्स का ऐलान भी किया है. ये फीचर्स यूज़र्स के डेली-लाइफ के कई काम खुद करेंगे. अब फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं रहेगा, बल्कि कई मामलों में आपका पर्सनल असिस्टेंट भी बन जाएगा. नए फीचर की मदद से यूज़र मल्टी-स्टेप टास्क जेमिनी को सौंप सकते हैं. उदाहरण के तौर पर जेमिनी आपके लिए कैब बुक कर सकता है, खाना ऑर्डर कर सकता है और ग्रोसरी कार्ट रेडी कर सकता है.

    यूज़र को बस साइड बटन को थोड़े लंबे वक्त तक दबाना होगा या जेमिनी ऐप को खोलकर अपना काम बताना होगा. इसके बाद जेमिनी बैकग्राउंड में काम पूरा करेगा और आपका फोन का बाकी इस्तेमाल पहले की तरह करते रहेंगे. नोटिफिकेशन के जरिए आप उसकी प्रोग्रेस भी देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बीच में रोक भी कर सकते हैं.

    फिलहाल, यह फीचर बीटा फेज़ में हैं और चुनिंदा डिवाइस जैसे Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro पर उपलब्ध है. शुरुआत में इसे अमेरिका और कोरिया के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है. अभी यह फीचर फूड, ग्रोसरी और राइडशेयर कैटेगरी के कुछ ऐप्स तक सीमित रहेगी. गूगल का कहना है कि प्राइवेसी और सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है. जेमिनी सिर्फ सीमित ऐप्स तक ही एक्सेस कर पाएगा और एक सुरक्षित वर्चुअल विंडो में काम करेगा. इसका मतलब है कि आपके फोन का बाकी डेटा सुरक्षित रहेगा. कंपनी के मुताबिक, टास्क की शुरुआत आपके कमांड से होगी और काम पूरा होते ही ऑटोमेशन रुक जाएगा.

    सर्किल-टू-सर्च फीचर भी हुआ बेहतर

    इसके अलावा गूगल ने सर्कल टू सर्च फीचर (Circle to Search) को भी बेहतर किया है. अब यूजर किसी एक चीज नहीं, बल्कि पूरी आउटफिट या पूरी गैलरी वॉल को एक साथ सर्च कर सकेंगे. वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर भी अब सीधे सर्कल टू सर्च रिजल्ट से एक्सेस किया जा सकेगा. साथ ही स्कैम डिटेक्शन फीचर को सैमसंग फोन ऐप में जोड़ा जा रहा है, जो कॉल के दौरान संभावित फ्रॉड का अलर्ट देगा.

    Post Views: 150
    Automobile breaking news Hindi News Latest Khabar Latest news Mobile Sumsung Technology Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.