रोहतास :- बिहार के रोहतास में तीर्थयात्रियों के लेकर जा रही बस को ट्रक ड्राइवर ने जबरन टक्कर मार दी. साइड लेने के चक्कर में संभवत: ये हादसा हुआ. बस ड्राइवर के मुताबिक ट्रक ने तीन बार बस को साइड से टक्कर मारा. इस हादसे में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई. जबकि कई यात्री जख्मी हो गए. हादसा डेहरी मुफस्सिल थाना के जमुहार में NH-9 पर हुआ.
बस और ट्रक में टक्कर : ये सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु से वाराणसी फ्लाइट से आए थे. फिर वहां से बस लेकर गया की ओर जा रहे थे. रास्ते में जाने के दौरान ही ये हादसा हो गया. बस में 9 महिला और एक बच्चा समेत कुल 22 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को हादसे में चोट आई है.
एक बुजुर्ग यात्री की मौत : सभी लोग तमिलनाडु के आलमपुर के अडंबा के रहने वाले हैं. यह सभी गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं. ट्रक ने बस को लगभग 2 किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए चली गई. यात्री चिल्लाते रहे लेकिन ट्रक ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका. इस मामले में पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है. मृत बुजुर्ग का नाम रामो था जो कांचीपुरम का निवासी था.

