Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: धरना, प्रदर्शन, जुलूस पर लगा प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आदेश रहेगा लागू
    Raipur

    CG: धरना, प्रदर्शन, जुलूस पर लगा प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आदेश रहेगा लागू

    DabangBy DabangFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत शहर के अति व्यस्ततम मार्गों पर रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना और अन्य प्रकार के प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।

    प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक किसी भी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन इन मार्गों पर आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तिथि से आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय परिशांति, लोकहित, जनसुविधा और कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से लिया गया है।

    प्रतिबंध जिन मार्गों पर लागू किया गया है, उनमें शहर के प्रमुख और सर्वाधिक व्यस्त मार्ग शामिल हैं। इनमें जी.ई. रोड पर शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक का हिस्सा, मालवीय रोड पर जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड पर कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक तथा एम.जी. रोड पर गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक का क्षेत्र शामिल है।

    पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र के प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया था कि इन मार्गों पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव, व्यावसायिक गतिविधियों और दैनिक आवागमन के कारण बार-बार होने वाले जुलूस एवं प्रदर्शनों से ट्रैफिक जाम, आपात सेवाओं में बाधा और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध की अनुशंसा की गई थी।

    पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था और जनसुविधा सर्वोपरि है। रैली एवं जुलूस के दौरान अक्सर लंबा जाम लगने से एम्बुलेंस, स्कूल बसों और कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को गंभीर परेशानी होती है। प्रतिबंध का उद्देश्य किसी भी संवैधानिक अधिकार को बाधित करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था और सुविधा सुनिश्चित करना है।

    आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों या संगठनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें तथा वैकल्पिक स्थानों पर अनुमति लेकर कार्यक्रम आयोजित करें।

    Post Views: 140
    breaking news CG Chhattisgadh Dharna pradarsan Hindi Khabar Hindi News Julois Latest Khabar Latest news Raipur Shobha yatra Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.