नई दिल्ली:- राजधानी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.आउटर नॉर्थ दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात करीब ढाई बजे घटना की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस टीम चंदन पार्क स्थित 60 फीटा रोड, गली नंबर-3 के एक मकान में पहुंची. कमरे के अंदर महिला और उसके तीन बच्चों के शव अलग-अलग पड़े मिले. मौके को तुरंत सील कर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए.

