रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नीट छात्र की संदिग्ध हालात में लाश मिली है.मृतक छात्र रायगढ़ का रहने वाला है और वह रायपुर के अवधपुरी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. छात्र की लाश दो मंजिला इमारत के छत पर मिली है. घटना का खुलासा होने के बाद पूरे भांठागांव अवधपुरी में हड़कंप मच गया है.
दो मंजिला इमारत की छत पर मिला शव
जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र भांठागांव के अवधपुरी क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था. वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. युवक के गला जीआई तार से बंधा हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों एंगल से इस केस की जांच कर रही है.
रायगढ़ का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले का निवासी था. वह राजधानी रायपुर में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.

