उत्तरप्रदेश :- रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र के खौद कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मामा पर अपने ही चचेरे भांजे अकील की लोहे की दरांती से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना देर रात की बताई जा रही है,
जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली स्वार पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर जिला अस्पताल भेजा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ कथित तौर पर संबंध था, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

