रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी और संभाग प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
पार्टी नेतृत्व ने डिजिटल माध्यमों पर संगठन की पकड़ मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह नई टीम बनाई है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे प्रदेश स्तर पर आईटी सेल की गतिविधियों को और तेज किया जा सके।



