Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » iPhone 17e लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स, जानें साल के सबसे सस्ते आईफोन की खास बातें
    ऑटोमोबाइल

    iPhone 17e लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स, जानें साल के सबसे सस्ते आईफोन की खास बातें

    DabangBy DabangFebruary 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- Apple अब धीरे-धीरे अपने आईफोन लॉन्च पैटर्न को बदल रहा है. अब एप्पल हर साल अपने प्रीमियम आईफोन्स को सितंबर के महीने में लॉन्च कर रहा है, वहीं अपने सस्ते आईफोन यानी e-सीरीज़ iPhones को कंपनी अब साल की शुरुआत में लॉन्च कर रही है. इसी रणनीति के तहत एप्पल जल्द ही साल 2026 के सबसे सस्ते आईफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम iPhone 17e है और वो पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा.

    iPhone 16e ने पिछले साल उन यूज़र्स को iPhone खरीदने का मौका दिया, जिनके लिए रेगुलर iPhone 16 या Pro मॉडल्स वाले आईफोन काफी महंगे थे. अब iPhone 17e को अपने इकोसिस्टम में एंट्री-लेवल डिवाइस के तौर पर और मजबूत बनाना चाहता है.

    फरवरी 2026 में हो सकता है लॉन्च

    एप्पल ने अभी तक अपने इस नए और सस्ते आईफोन की लॉन्च का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल 19 फरवरी 2026 को iPhone 17e को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर सकता है. इस बार भी किसी बड़े इवेंट की उम्मीद नहीं है, जैसा कि पिछले साल iPhone 16e के साथ देखा गया था. एप्पल ने सिर्फ एक प्रेस रिलीज के जरिए iPhone 16e को लॉन्च कर दिया था. इस साल भी भी कंपनी एक प्रेस रिलीज़ के जरिए iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है.

    दिलचस्प बात यह है कि एप्पल आमतौर पर गुरुवार को प्रोडक्ट लॉन्च नहीं करता, लेकिन e-सीरीज़ को फ्लैगशिप कैटेगरी से अलग रखा जाता है. यही वजह है कि इस तारीख को चुना जा सकता है. खास बात यह भी है कि इसी समय गूगल अपना Pixel 10a लॉन्च करने की तैयारी में है, जो गूगल पिक्सल के फ्लैगशिप सीरीज का सस्ता वर्ज़न होगा.

    कीमत वही या थोड़ी ज्यादा?

    iPhone 16e की भारत में कीमत 59,900 रुपये थी, जो एक “बजट” फोन के हिसाब से सस्ती नहीं मानी गई. इसके बावजूद यह काफी लोकप्रिय रहा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iPhone 17e की कीमत भी इसी रेंज में रखी जाएगी.

    हालांकि, RAM और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते थोड़ा प्राइस हाइक हो सकता है, लेकिन एप्पल चाहें तो मार्जिन कम करके इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकता है. कंपनी इस फोन को बड़े मार्केट्स में वॉल्यूम सेलर के तौर पर देख रही है.

    डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन जरूरी अपग्रेड

    iPhone 17e का डिजाइन पूरी तरह नया होने की उम्मीद नहीं है. यह मौजूदा 6.1 इंच डिस्प्ले और सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है. फोन में अभी भी नॉच देखने को मिल सकती है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स Dynamic Island की ओर इशारा कर रही हैं. फिलहाल इस पर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

    8 फरवरी को ब्लूमबर्ग में छपी मार्क गुरमन के “Power On” न्यूज़लेटर के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा और काम का अपग्रेड MagSafe सपोर्ट माना जा रहा है. iPhone 16e में MagSafe नहीं था, जो कई यूज़र्स के लिए बड़ी कमी थी. iPhone 17e में MagSafe के साथ 25W तक की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है, जिससे मैग्नेटिक चार्जर और एक्सेसरीज़ सीधे फोन से अटैच हो सकेंगी.

    नया चिपसेट और बेहतर कनेक्टिविटी

    परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17e काफी पावरफुल और बेहतर हो सकता है. इसमें 3nm टेक्नोलॉजी पर बना नया A19 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी दिया गया है.

    इसके अलावा, एप्पल इस फोन में नया C1X सेलुलर चिप दे सकता है. यह वही एरिया है, जहां iPhone 16e कमजोर साबित हुआ था. पुराने मॉडल में न तो अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप थी और न ही टेथरिंग जैसी कुछ एडवांस कनेक्टिविटी सुविधाएं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि iPhone 17e में ये सभी फीचर्स पूरी तरह मिलेंगे या नहीं.

    डिस्प्ले को लेकर सरप्राइज: कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि iPhone 17e में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह e-सीरीज़ के लिए बड़ा बदलाव होगा. हालांकि, एप्पल अब तक ProMotion को सिर्फ Pro मॉडल्स तक ही सीमित रखता आया है, इसलिए इस दावे को लेकर अभी संदेह बना हुआ है.

    Apple की नई लॉन्च स्ट्रैटेजी: iPhone 17e सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि एप्पल की बदलती रणनीति का हिस्सा है. कंपनी अब साल में दो बार आईफोन लॉन्च करने की दिशा में बढ़ रही है. सितंबर में हाई-एंड प्रो और फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च, और फरवरी-मार्च में स्टैंडर्ड, Air और e-सीरीज़ मॉडल को लॉन्च करने की स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है.

    अगर यह प्लान कायम रहता है, तो सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज़ और पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च सकता है, जबकि फरवरी 2027 में iPhone 18 और iPhone 18e लॉन्च होंगे.

    Post Views: 195
    Automobile breaking news featured Features Hindi Khabar Hindi News iPhone 17e Latest Khabar Latest news Lounched Mobile Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.