Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: एयरपोर्ट पर विदेशी युवक गिरफ्तार, साबुन की बट्टी में छिपाकर ले जा रहा था कोकीन
    Raipur

    CG: एयरपोर्ट पर विदेशी युवक गिरफ्तार, साबुन की बट्टी में छिपाकर ले जा रहा था कोकीन

    DabangBy DabangJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता मिली है। DRI की टीम ने एक यात्री को 270 ग्राम कोकीन के साथ रंगे हाथों हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी नाइजीरियन मूल का युवक है, जो दिल्ली से रायपुर आई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से यात्रा कर रहा था।

    सूत्रों के अनुसार, DRI को पहले से ही इनपुट मिला था कि दिल्ली से रायपुर आने वाली एक फ्लाइट के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी की जा सकती है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी थी। जैसे ही संदिग्ध यात्री फ्लाइट से उतरा, उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों को हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।

    तलाशी के दौरान आरोपी के सामान से साबुन की बट्टियों में छिपाकर रखी गई कोकीन बरामद की गई। जांच में पाया गया कि साबुन को विशेष तरीके से काटकर उसके अंदर कोकीन छिपाई गई थी, ताकि सुरक्षा जांच से बचा जा सके। जब्त की गई कोकीन का कुल वजन लगभग 270 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

    गिरफ्तार युवक की पहचान हेनरी टोचक्यू के रूप में हुई है, जो नाइजीरियन नागरिक है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है और छात्र वीजा पर भारत में रह रहा था। हालांकि, DRI इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह वास्तव में नियमित छात्र है या पढ़ाई की आड़ में नशे की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एयरपोर्ट से सीधे DRI कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारी आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कोकीन कहां से लाई गई थी और इसे रायपुर या आसपास के इलाकों में किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, ताकि इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की पूरी कड़ी सामने आ सके।

    DRI अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित गिरोह की आशंका है। जांच एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि क्या इससे पहले भी आरोपी इस तरह की तस्करी में शामिल रहा है।

    Post Views: 200
    Airport Apradh Apradhi Arrested breaking news CG Cg news chhattisgarh Crime Crime news Drugs Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Kokin Latest Khabar Latest news Nasha Police Raipur Sabun ki batti Today big news Today breaking news Today khabar Videshi yuvak दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By DabangJune 4, 20260

    भिलाई:- जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक लहसुन विक्रेता की…

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026

    मौसी के साथ सेक्स कर रहा था भांजा, नाना ने दोनों को रंगे हााथों पकड़ा आपत्तिजनक हालत में

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.