Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: पुलिस का ऑनलाइन जुआ सट्टा गिरोह पर शिकंजा, 7 गिरफ्तार
    Durg

    CG: पुलिस का ऑनलाइन जुआ सट्टा गिरोह पर शिकंजा, 7 गिरफ्तार

    DabangBy DabangJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई:- मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए चल रहे ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर दबिश दी. मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    ऑनलाइन जुआ सट्टा पर कार्रवाई

    सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जूस कॉर्नर के पास मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां से संदिग्ध नरेश देवांगन को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन और 3,000 रुपये नकद बरामद किए गए. पूछताछ के आधार पर चिण्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद मिले. इस तरह इस कार्रवाई में कुल 8,000 रुपये कैश और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए.

    इसी क्रम में सेक्टर-6 सी मार्केट में जुआ और सट्टा खिलाने की सूचना पर एक और टीम ने दबिश दी. यहां से कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलु, भीष्म कुमार देवांगन, दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी और संजय सेनापति को रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 15,000 रुपये कैश और सट्टा नंबरों की कॉपी बरामद की गई है.

    भिलाई पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने सभी आरोपियों को थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 41/2026 और 42/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 में गिरफ्तार किया है.सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जुआ-सट्टा खिलाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

    Post Views: 170
    Apradh Apradhi Arrested Bhilai breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Durg Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jua Juari Jurm Latest Khabar Latest news Mobile Nasha Online jua Online jua satta Police Raipur Satta Today khabar Whatsaap दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Janjgir - Champa

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    By DabangMay 3, 20260

    जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के…

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.