Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पढ़ाई के नाम पर न बच्चों को बेचने की साजिश, पुलिस ने 6 का किया रेस्क्यू
    जुर्म

    पढ़ाई के नाम पर न बच्चों को बेचने की साजिश, पुलिस ने 6 का किया रेस्क्यू

    DabangBy DabangDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नाबालिग बच्चों की तस्करी से जुड़ा एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शिक्षा दिलाने के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का खुलासा हुआ है. प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल के काठमांडू (भक्तपुर) स्थित एक संस्थान से 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. यह जानकारी सदर थाना प्रभारी तपन कुमार ने दी है.

    दो नाबालिग भागकर अपने घर लौट आए

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2025 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रंगामाटी के कुल 11 बच्चों को मुंडा राम जोन्को तथा नारायण कांडेयांग द्वारा षड्यंत्र के तहत शिक्षा दिलाने के बहाने नेपाल (काठमांडू) भेजा गया था. दो नाबालिग किसी तरह वहां से भागकर अपने घर लौट आए, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.

    इसके पश्चात 9 दिसंबर 2025 को ग्राम रंगामाटी निवासी सालुका बोयपाई (32 वर्ष) ने अहतु थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके नाबालिग पुत्र सहित गांव के अन्य 10 बच्चों को नेपाल भेजा गया है. आवेदन के आधार पर अहतु थाना में कांड संख्या 05/25 दर्ज किया गया, जिसमें BNS की धारा 143(1), 143(5), 137(1)(a) एवं 61 के तहत नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया.

    नेपाल से बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने नेपाल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर काठमांडू के भक्तपुर स्थित ‘नमो बुद्धा मेडिटेशन एवं एजुकेशनल संस्थान’ से 6 बच्चों का विधिवत रेस्क्यू किया. सभी बच्चों को सुरक्षित भारत लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

    Post Views: 220
    Apradhi Arrested Baccho ki taskari breaking news Chaibasa Crime Crime news Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Nabalik Police Taskar Taskari Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    By DabangMay 29, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू…

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.