बालोद : गुरूर ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में चिकनपाॅक्स का प्रकोप जारी है। कल 14 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके पहले सोमवार को 9 मरीज मिले थे। इस लिहाज से दो दिन में ही 23 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओवरऑल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72 पहुंच गया है। विभागीय टीम शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
