औरंगाबाद:- सर्प दंश से एक 35 वर्षीय एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. मामला रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव का है. मृतका की पहचान उस गांव निवासी आशीष डोम की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर के बगल स्थित दलान में जलावन उठाने गई थी.जलावन में पहले से ही एक विषैला सांप छिपकर बैठा हुआ था, जिसे महिला देख नहीं सकी.जलावन उठाने के दौरान जलावन में पहले से छिपकर बैठे विषैले सांप ने महिला को काट लिया. हालांकि रिंकी ने घंटो देर तक सांप काटने की जानकारी परिजनों को नहीं दी.कुछ देर बाद जब उसे चक्कर आने लगा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन काफी देर तक उसका झाड़ फूंक कराते रहे.झाड़ फूंक के बाद जब उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गयाजी लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

