Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: सीमेंट प्लांट एक्सीडेंट: बॉयलर यूनिट में काम कर रहा मजदूर हादसे का शिकार
    Balodabajar - Bhatapara

    CG: सीमेंट प्लांट एक्सीडेंट: बॉयलर यूनिट में काम कर रहा मजदूर हादसे का शिकार

    DabangBy DabangNovember 5, 2025Updated:November 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार: – जिले से करीब 5 किलोमीटर दूर रवान गांव में स्थित सीमेंट प्लांट में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्लांट के PH बॉयलर यूनिट में काम कर रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, कैंसिंग मशीन से जुड़ा भारी क्वॉयल अचानक टूटकर गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से मजदूर की जान चली गई. मृतक की पहचान बिपिन कुमार के रूप में हुई है, जो रोहतास बिहार का रहने वाला था.

    लोहे के रोल की चपेट में आया मजदूर: हादसा मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है. घटना के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई. साथ काम करने वालों ने बताया कि बिपिन कुमार टिकेस ठेका फर्म के माध्यम से प्लांट में काम कर रहा था. उसे काम पर लगे सिर्फ डेढ़ से 2 महीने का ही समय हुआ था. वह रोज की तरह ड्यूटी पर मौजूद था और PH सेक्शन में कैंसिंग प्रक्रिया के दौरान टनभर वजनदार लोहे के रोल की चपेट में आ गया. जिसके नीचे आने से मौके पर ही बिपिन की मौत हो गई. सहकर्मियों ने आनन-फानन में सुरक्षा अमले को बुलाया और बिपिन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसे निकाला गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं.

    परिजनों और साथियों ने बताया कैसा हुआ हादसा: घटनास्थल पर मौजूद बिपिन के साथ काम करने वाले राकेश कुमार पटेल (मध्यप्रदेश निवासी मजदूर) ने बताया —”हम रोज की तरह काम कर रहे थे. मशीन चालू थी तभी अचानक जोर की आवाज आई और क्वॉयल नीचे गिर गया. बिपिन मशीन के पास ही था, बच नहीं पाया. हम लोग चिल्लाए, लेकिन जब तक मदद पहुंची, बहुत देर हो चुकी थी. हमारे सामने उसकी जान चली गई.

    मृतक का रिश्तेदार भूपेंद्र कुमार भी उसके साथ काम करता है. भूपेंद्र ने बताया बिपिन उसका जीजा था. उनके दो बच्चे हैं. वह परिवार के बड़े बेटे थे. परिवार के लोगों को कंपनी को नौकरी और मुआवजा देना चाहिए.

    Post Views: 595
    Accident Bada hadsa Balodabazar breaking news Byler unit Cement factory Cement factory Hadsa Cement plant Cg news chhattisgarh Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today big news Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    By DabangMay 29, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू…

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.