बलरामपुर-रामानुजगंज:- जिले के शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने युवती से उसके ही घर में रहकर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरजपुर जिला के प्रतापपुर का रहने वाला है और शादी करूंगा कहकर उसके घर में रहता था। इस दौरान वह लगातार उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर भाग गया और दूसरी लड़की से शादी कर लिया।
पेट में बच्चे को लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
पीड़िता लगभग 7 महीने की गर्भवती है और अपने पेट में बच्चे को लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम ने बताया कि पीड़िता के रिश्ते में लगने वाले मामा ने ही आरोपी को लेकर आया था।

