Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IPL फाइनल GT vs RCB मैच में लगा था करोड़ों का सट्टा, पुलिस ने बेटिंग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 32 लाख रुपये नकद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    June 1, 2026

    CG: सिरफिरे आशिक का खूनी हमला: गर्लफ्रेंड के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, CCTV में कैद हुई वारदात

    June 1, 2026

    CG: खून के प्यासे हुए रिश्ते…भाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या, ये है पूरा मामला

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: जादू टोने के शक में फुआ किया निर्मम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
    Jashpur

    CG: जादू टोने के शक में फुआ किया निर्मम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

    DabangBy DabangOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर :- तंत्र-मंत्र के शक में फूआ की टांगी से निर्मम हत्या करने वाले युवक को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है. आरोपी ने वारदात के दौरान अपने फूफा पर भी हमला किया था. यह सनसनीखेज घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जामुन जोबला गांव की है.

    कब हुई वारदात ?: 21 अक्टूबर 2025 की शाम जामुन जोबला गांव के निवासी पंकज पहाड़ी ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई . पंकज ने बताया कि वो अपनी पत्नी सुखाड़ी पहाड़ी के साथ पड़ोस के एक घर में हंडिया पीने गया था. शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों घर लौट रहे थे, तभी उसकी पत्नी रास्ते में लघुशंका के लिए रुकी.उसी दौरान उनका भतीजा मुकेश पहाड़ी जो उनका पीछा कर रहा था, हाथ में टांगी लेकर आया. इसके बाद फूआ सुखाड़ी पहाड़ी के गले पर जोरदार वार कर दिया. इस दौरान आरोपी ने फूफा पंकज पहाड़ी पर भी टांगी से हमला किया. जिससे उसके पैर में चोट लगी. हमले के बाद पंकज वहां से भाग गया. जब वो कुछ देर बाद वहां लौटा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी के गले से खून बह रहा था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

    आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट :हत्या की सूचना मिलते ही थाना बगीचा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.घटनास्थल का निरीक्षण, शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया.शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतका की मृत्यु गले पर टांगी के वार से हुई चोट के कारण हुई है.घटना के बाद आरोपी मुकेश पहाड़ी फरार था, लेकिन पुलिस ने देर रात तक घेराबंदी कर उसे गांव के ही एक घर से हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने तंत्र-मंत्र के शक में हत्या की योजना बनाकर यह कृत्य किया था.

    आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी और घटना के दौरान पहने कपड़े को जब्त कर लिया गया है. साक्ष्य पर्याप्त पाए जाने पर आरोपी मुकेश पहाड़ी को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103(1) और 109 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.

    Post Views: 260
    breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Hatya Hindi Khabar Hindi News Jadu tona Jashpur Latest Khabar Latest news murder Raipur Today big news Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    IPL फाइनल GT vs RCB मैच में लगा था करोड़ों का सट्टा, पुलिस ने बेटिंग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 32 लाख रुपये नकद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    June 1, 2026

    CG: सिरफिरे आशिक का खूनी हमला: गर्लफ्रेंड के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, CCTV में कैद हुई वारदात

    June 1, 2026

    CG: खून के प्यासे हुए रिश्ते…भाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या, ये है पूरा मामला

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raigarh

    IPL फाइनल GT vs RCB मैच में लगा था करोड़ों का सट्टा, पुलिस ने बेटिंग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 32 लाख रुपये नकद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    By DabangJune 1, 20260

    रायगढ़ :- आईपीएल फाइनल के रोमांच के बीच रायगढ़ जिले के खरसिया में एक ऐसा…

    CG: सिरफिरे आशिक का खूनी हमला: गर्लफ्रेंड के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, CCTV में कैद हुई वारदात

    June 1, 2026

    CG: खून के प्यासे हुए रिश्ते…भाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या, ये है पूरा मामला

    June 1, 2026

    CG: बड़ा हादसा…शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी भीषण आग, बच्चे सहित मौजूद थे 6 लोग

    June 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.