Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कहीं आपका शुक्र भी इन स्थानों पर तो नहीं? वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए तुरंत करें ये 4 खास वैदिक उपाय

    June 5, 2026

    2040 तक मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण बनेगी ये बीमारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

    June 5, 2026

    5 जून 2026 का राशिफल: शुक्रवार को इस राशि का होगा प्रमोशन, मिलेगा मान-सम्मान

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 2 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप, सर्दी-खांसी होने पर करें ये घरेलू उपाय
    हेल्थ

    2 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप, सर्दी-खांसी होने पर करें ये घरेलू उपाय

    DabangBy DabangOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरसात या सर्दी का मौसम आते ही घर में बच्चे सर्दी-खांसी से परेशान हो जाते हैं. उन्हें अक्सर रात में गंभीर खांसी और खाना खाते समय गले में खराश की समस्या होती है. यह स्थिति माता-पिता की चिंता को काफी बढ़ा देती है. कई माता-पिता बिना डॉक्टर की सलाह लिए अक्सर अपने बच्चों को मेडिकल स्टोर से कफ सिरप दे देते हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह तरीका बच्चों के लिए हमेशा सुरक्षित नहीं होता. ऐसे माता पिता के लिए बेहतर होगा कि वे दवा से पहले सर्दी-खांसी का घरेलू उपाय तैयार कर अपने बच्चों को दें.

    सर्दी-खांसी के घरेलू उपाय पुराने समय से ही बच्चों को आराम पहुंचाते रहे हैं. घर में मौजूद कुछ सामग्रियां बच्चों की छोटी-मोटी बीमारियों के लिए उम्मीद बन सकती हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद कफ सिरप को लेकर केंद्रीय दिशानिर्देश जारी किए गए. केंद्र ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने में सावधानी बरतने और बिलकुल भी ना देने की सलाह दी है. दरअसल जांच में पुष्टि हुई है कि सिरप में 48.6 फीसदी डायएथेनॉल, एक खतरनाक रसायन, मौजूद है, जिसके कारण राज्य भर में इस दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    शहद का उपयोग

    शहद, एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल तत्व है, जो गले को आराम देता है और खांसी से राहत देता है.

    अदरक और तुलसी का मिश्रण

    तुलसी के पत्तों के रस और अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर देने से बच्चे के गले की खराश में आराम मिल सकता है.

    भाप का उपाय

    गर्म पानी की भाप लेने से श्वास नलिकाएं साफ होंगी और नाक की जकड़न से राहत मिलेगी.

    हल्दी वाला दूध टॉनिक

    बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रात में गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर दी जा सकती है.

    सलाइन ड्रॉप्स

    अगर बच्चों की नाक बंद है, तो सलाइन ड्रॉप्स उन्हें आसानी से सांस लेने में मदद करती हैं.

    गर्म पेय

    गर्म पानी या सूप न केवल खांसी से आराम देता है, बल्कि बच्चे को आराम भी देता है.

    सावधानी

    एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए. बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा या हर्बल सप्लीमेंट न दें. अगर बच्चे खांसी बनी रहती है या उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो डॉक्टर से मिलें. खांसी या जुकाम से पीड़ित बच्चे के लिए बिना डॉक्टरी पर्ची वाली सिरप की बजाय घरेलू उपचार ही सबसे पहले बचाव का उपाय हो सकते हैं. हालांकि, अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टरी सलाह लेना सबसे सुरक्षित है.

    Post Views: 330
    breaking news Clough Health Health care news health news Hindi Khabar Hindi News Khasi Latest Khabar Latest news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    कहीं आपका शुक्र भी इन स्थानों पर तो नहीं? वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए तुरंत करें ये 4 खास वैदिक उपाय

    June 5, 2026

    2040 तक मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण बनेगी ये बीमारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

    June 5, 2026

    5 जून 2026 का राशिफल: शुक्रवार को इस राशि का होगा प्रमोशन, मिलेगा मान-सम्मान

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    कहीं आपका शुक्र भी इन स्थानों पर तो नहीं? वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए तुरंत करें ये 4 खास वैदिक उपाय

    By DabangJune 5, 20260

    वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह (Venus) को दैत्यगुरु होने के साथ-साथ जीवन के सभी भौतिक…

    2040 तक मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण बनेगी ये बीमारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

    June 5, 2026

    5 जून 2026 का राशिफल: शुक्रवार को इस राशि का होगा प्रमोशन, मिलेगा मान-सम्मान

    June 5, 2026

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.