Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कलयुगी पोते ने की दादा की हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

    June 8, 2026

    CG: सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

    June 8, 2026

    CG: सीमेंट प्लांट में हादसा : ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: आई लव मोहम्मद बुरा नहीं लेकिन आई लव महादेव भी चलेगा, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं- पंडित धीरेंद्र शास्त्री
    Raipur

    CG: आई लव मोहम्मद बुरा नहीं लेकिन आई लव महादेव भी चलेगा, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं- पंडित धीरेंद्र शास्त्री

    DabangBy DabangOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री रायपुर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने आई लव मोहम्मद के मामले पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि, आई लव मोहम्मद बुरा नहीं है, लेकिन आई लव महादेव भी चलेगा. साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि कोई छेड़ेगा तो छोड़ा नहीं जाएगा.

    रायपुर में होगी कथा: राजधानी के गुढ़ियारी में धीरेंद्र शास्त्री 5 दिवसीय हनुमान कथा सुनाने जा रहे हैं. इसका आयोजन 8 अक्टूबर तक दही हांडी उत्सव स्थल अवधपुरी मैदान पर होगा. रायपुर पहुंचने पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें गुढ़ियारी वाले हनुमान जी ने बुलाया है. यहीं पर अगले 5 दिनों तक कथा होगी.

    छत्तीसगढ़ की तारीफ: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह राम के ननिहाल वाली धरती है छत्तीसगढ़. चंदखुरी माता कौशल्या की नगरी है रायपुर. छत्तीसगढ़ से हमारे जीवन का अभूतपूर्व लगाव रहा है. प्रभु श्री राम का ननिहाल होने के नाते हम यहां के भांचा हैं.

    नक्सलवाद पर क्या कहा?: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के लिए काला धब्बा है इस दाग को मिटाना बहुत जरूरी है. जो लोग इस काम में लगे हुए हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. नक्सलवाद मानवीय व्यवस्था के लिए खतरनाक है.

    धर्म के लिए आवाज उठाना जरूरी: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक तीन प्रदेशों की पदयात्रा करेंगे. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए उनका यह कार्यक्रम बना है. उन्होंने कहा कि समाज और सामाजिक समरसता के लिए इस काम को करूंगा. तमिलनाडु की घटना जिसमें भगवान श्री राम के पोस्टर को जलाने की बात थी उसे लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म का मतलब केवल पूजा पाठ करना नहीं है, मंदिरों की घंटियां हिलाना नहीं है. धर्म का मतलब यह भी है कि जब कुछ गलत हो तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाए.

    Post Views: 245
    breaking news Cg news chhattisgarh Dharmik Dhirendra Shastri Hindi Khabar Hindi News Hindu dharm I love Mohammed Latest Khabar Latest news Muslim dharm Pandit dhirendra shastri Raipur Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: कलयुगी पोते ने की दादा की हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

    June 8, 2026

    CG: सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

    June 8, 2026

    CG: सीमेंट प्लांट में हादसा : ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Balrampur - Ramanujganj

    CG: कलयुगी पोते ने की दादा की हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

    By DabangJune 8, 20260

    बलरामपुर:- चांदो थाना इलाके में पोते ने अपने सगे दादा को मौत के घाट उतार…

    CG: सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

    June 8, 2026

    CG: सीमेंट प्लांट में हादसा : ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 8, 2026

    CG: केरलम का युवक दुर्ग के शिवनाथ नदी में डूबा, CPR देने के बाद भी नहीं बची जान

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.