Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » नवरात्र व्रत में डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, डाइटीशियन ने दी सलाह
    हेल्थ

    नवरात्र व्रत में डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, डाइटीशियन ने दी सलाह

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई लोग व्रत रखते हैं और फलाहार का सेवन करते हैं. उपवास के दौरान लोग या तो बहुत तैलीय और मीठा खा लेते हैं या फिर शरीर में कमजोरी आ जाती है. ऐसे में पटना के आईजीआईएमएस की डाइटिशियन डॉक्टर पल्लवी ने बताया है कि यदि संतुलित तरीके से भोजन चुना जाए तो नौ दिन का व्रत ऊर्जा और सेहत दोनों बनाए रखने में मदद करता है.

    कुट्टू में प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर: डॉ. पल्लवी के अनुसार व्रत में कुट्टू का आटा बेहद लाभकारी है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है. यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा शून्य होती है. कुट्टू से बनी पूरी, पराठा या चिल्ला लंबे समय तक पेट भरा रखती है.

    सिंघाड़े का आटा, पोषण का खजाना: डॉ. पल्लवी ने बताया कि इसी तरह सिंघाड़े का आटा भी व्रत में अहम भूमिका निभाता है. यह ग्लूटेन-फ्री होने के साथ फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन बी6 और आयोडीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाते हैं.

    उपवास के दौरान, क्या खाएं?: डॉ. पल्लवी का कहना है कि व्रत में भी खाने का स्वाद और सेहत दोनों बनाए रखा जा सकता है. कुट्टू की पूरी या डोसा, सिंघाड़े के आटे का चीला, साबूदाने की खिचड़ी या वड़ा, राजगीरे की खीर, मखाने की खीर, समा के चावल का पुलाव या इडली जैसे व्यंजन बनाए जा सकते हैं. इसके अलावा पनीर, लौकी का पराठा, सूखे मेवों के लड्डू या खीर भी अच्छे विकल्प हैं. ये सभी रेसिपी न सिर्फ पौष्टिक होती हैं बल्कि उपवास में शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं.

    दिन की शुरुआत और हाइड्रेशन पर जोर: डॉ. पल्लवी ने बताया कि व्रत के दौरान हर दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी और रातभर भीगे हुए मेवों से करनी चाहिए. इससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है. उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए दिनभर नारियल पानी, छाछ, हर्बल चाय या नींबू पानी का सेवन करना चाहिए.

    संतुलित आहार जरूरी: व्रत के दौरान भी संतुलित डाइट का पालन करना जरूरी है. डॉ. पल्लवी बताती हैं कि ऊर्जा के लिए जटिल कार्बोहाइड्रेट जैसे समा के चावल, कुट्टू, राजगीरा और सिंघाड़े का आटा शामिल करें. हर भोजन में प्रोटीन के लिए पनीर, दही, दूध और मेवे जरूर लें. वहीं, हेल्दी फैट्स के लिए घी, नारियल तेल और भुने बीज अच्छे विकल्प हैं.

    फल और सब्जियां भी शामिल करें: उन्होंने कहा कि व्रत में मौसमी फल जैसे तरबूज, केला, सेब, अनार और अंगूर जरूर खाने चाहिए. इसके साथ ही कच्ची सब्जियों और सलाद का सेवन भी किया जा सकता है ताकि शरीर को पर्याप्त एंटीऑक्सिडेंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिल सकें.

    Post Views: 350
    breaking news Diet Digation Food Health Health care news health news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Navratri Sehat Sehat ka khajana Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.