Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बांगो बांध के खोले गए गेट, मौसम विभाग ने फिर यलो अलर्ट जारी किया
    Korba

    CG: बांगो बांध के खोले गए गेट, मौसम विभाग ने फिर यलो अलर्ट जारी किया

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: मानसून सीजन के बाद भी इस वर्ष लगातार बारिश जारी है. कुछ दिन पहले भी मूसलाधार बारिश हुई जिससे नदी नालों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो अलर्ट जारी किया है. कोरबा समेत आसपास के जिले में मंगलवार को रिमझिम बारिश का अनुमान लगाया है. इधर बांगो बांध का जलस्तर भी बढ़ गया है. जिसके बाद एक बार फिर बांध के गेट खोलने पड़े हैं. सोमवार को भी तेज बारिश हुई, जो देर शाम तक जारी रही. मंगलवार की सुबह से भी कई स्थानों पर बारिश हो रही है. कोरबा ही नहीं, बल्कि कोरिया जिले में भी बारिश हो रही है. कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवारी और कोरबा जिले बहकर आने वाला पानी बांगो बांध में तेजी से पहुंच रहा है. इससे बांगो बांध का जलस्तर एक बार फिर निर्धारित क्षमता से लगभग 90.21 फीसदी तक पहुंच गया है. जिसके कारण मंगलवार की सुबह बांगो बांध के गेट खोलकर लगभग 20 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है.

    बांगो बांध के खोले गए गेट: मिनीमाता बहुउद्देशीय परियोजना बांगो बांध में पानी के अत्यधिक प्रवाह को ध्यान में रखते हुए मंगलवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर गेट संख्या 4 को 0.25 मीटर, गेट संख्या 6 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 8 को 0.25 मीटर खोला गया. इसके बाद भी बांध का जलस्तर 358.29 मीटर पर स्थिर है. इसलिए जलस्तर को नियंत्रण कर कम करने के लिए सुबह 9:40 बजे गेट संख्या 4 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 को 1.00 मीटर और गेट संख्या 8 को 0.50 मीटर आवश्यकतानुसार ओपन किया गया. अभी गेट संख्या 4 – 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 – 1.00 मीटर एवं गेट संख्या 8 – 0.50 मीटर खुला है. सभी गेटों से कुल 11 हजार 837 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. पावर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इस प्रकार बांध से कुल 20 हजार 837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा.

    92% होते ही खोल दिए जाते हैं गेट: जल संसाधन विभाग के अनुसार सोमवार की दोपहर तीन बजे तक मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358 मीटर भर गया था. जो जलभराव का 90.12 फीसदी था. विभाग कहना है कि जलभराव 92 फीसदी तक पहुंचते ही बांध का पानी नियंत्रित करने के लिए एक बार फिर खोलना पड़ता है. मंगलवार को इस स्तर पर पहुंचते ही गेट को खोल दिया गया है. इसके लिए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. सभी विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

    सप्ताह भर पहले ही खोले गए थे 8 गेट: मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.10 मीटर होने के कारण पानी को नियंत्रित करने के लिए 4 सितंबर को दोपहर 2.40 बजे 4 गेट खोले गए थे. इन चारों गेट से 32 हजार 420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ना शुरू किया गया था, लेकिन पानी की आवक कम नहीं हुई. इसी रात लगभग 10.30 बजे पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाकर 38 हजार क्यूसेक किया गया.

    Post Views: 355
    Badh Barish Bhari barish breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Korba Latest Khabar Latest news Mausam Raipur Shivnath nadi Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Dhamtari

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    By DabangMay 8, 20260

    धमतरी:- नगर पालिका धमतरी ने मिशन स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. शहर में…

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.