बागपत:- उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां टीकरी कस्बे में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह बात निकलकर सामने आ रही है कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने यह कदम उठाया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल विकास कुमार दूसरी पत्नी तेज कुमारी के साथ टीकरी कस्बा स्थित भोजान पट्टी में रहता है औ टूरिस्ट बस चलाने का काम करता है। इस कपल के पास दो बेटी थीं, जिनका नाम किट्टो और मीरा था। किट्टो की उम्र दो साल जबकि मीरा की उम्र पांच महीने थी। इसके अलावा इनके साथ सात वृषीय गुंजन भी रहती थी, जो विकास की पहली पत्नी से थी। हालांकि पिछले कुछ समय से गुंजन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी बुआ के यहां रह रही थी।

