ओंकारेश्वर:- पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ओंकार मठ घाट पर एक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। राजस्थान के पाली जिले से आए 6-7 श्रद्धालुओं का समूह नर्मदा में स्नान कर रहा था, जब अचानक नदी के तेज बहाव ने उनकी खुशियों को त्रासदी में बदल दिया।
जानकारी के अनुसार, स्नान के दौरान 25 वर्षीय उम्मेद उर्फ चिराग मेवाड़ा, जो पाली के पुलिस लाइन क्षेत्र के निवासी नाथूलाल का पुत्र था, नदी के तेज प्रवाह में बह गया। अपने साथियों को बचाने के लिए उसने अदम्य साहस दिखाया और दो साथियों को धक्का देकर सुरक्षित उथले पानी तक पहुंचाया। हालांकि, इस प्रयास में वह स्वयं गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।

